देहरादून : पिता के पास छोड़ने के नाम पर किशोरी से दरिंदगी, फार्म हाउस लाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

By: Ankur Mon, 26 Apr 2021 4:19:44

देहरादून : पिता के पास छोड़ने के नाम पर किशोरी से दरिंदगी, फार्म हाउस लाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

उत्तराखंड के देहरादून में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई जहां तीन दरिंदों ने एक किशोरी को अपनी हवास का शिकार बना डाला। किशोरी के पिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में दरिंदों ने पिता के पास ले जाने की बात कहकर युवती को फार्म हाउस पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

पीड़िता के पिता का कहना है कि वह किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। कुछ दिन पहले पत्नी को बच्चों के साथ सहारनपुर भेज दिया था। कुछ दिन बाद बेटी को सहारनपुर से वापस देहरादून बुलाया। गत 22 अप्रैल को उसकी बेटी रोडवेज बस से देहरादून आई। बेटी पहले परिचित महिला के घर पहुंची और परिचित महिला के घर ही रुक गई। अगले दिन परिचित महिला बेटी को छोड़ने के लिए उसके पास आ रही थी।

रास्ते में कार चालक व्यक्ति गोविंद मिला। उसने घर छोड़ने की बात कही। परिचित महिला ने बेटी को गोविंद की कार में बैठा दिया। इसके बाद गोविंद पहले कार रेलवे स्टेशन पर ले गया और वहां अपने दो दोस्तों को बैठा लिया। इसके बाद दूधली रोड पर एक फार्म हाउस में ले गए। वहां गोविंद व उसके दोनों दोस्तों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को बदहवास हालत में डोईवाला चीनी मिल के पास छोड़कर फरार हो गए। घर पहुंचने के बाद बेटी ने पिता को आपबीती बताई।

ये भी पढ़े :

# भारत को वैक्सीन के लिए अमेरिका देगा कच्चा माल, व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

# अमेरिका ने बढ़ाए भारत की मदद के लिए हाथ, आज दिल्ली पहुंचेंगे ऑक्सीजन कंसनट्रेटर

# IPL 2021 : अश्विन ने यहीं थामा अपना सफर, कोरोना वायरस से जूझ रहे परिवार के साथ बिताएंगे समय

# MP News: इंदौर में लगातार दूसरे दिन 18 सौ से ज्यादा मरीज मिले; ग्वालियर में एक्टिव केस 9 हजार के पार

# MP News: भोपाल में अस्पताल फुल, बाहर एंबुलेंस में मरीज ऑक्सीजन पर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com